फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई ऊंचाइयां हासिल कर रहीं महिलाएं : धर्मपाल

विज्ञापन
फोटो 07 महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मंच सदस्य। प्रवक् - फोटो : जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
नारनौल। पूर्व जिला प्रमुख बर्फी देवी की पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हरियाणा विज्ञान मंच के जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने कहा कि पूर्व जिला प्रमुख बर्फी देवी की यादें सदैव हमारे हृदय में विद्यमान रहेंगी। जिले में उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्य सदैव याद रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित होता है। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल, व्यापार और कला जैसे हर क्षेत्र में प्रतिभा से नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें