फोटो नंबर- 01नवरात्र के अवसर पर सजाया गया माता का दरबार। संवाद
नारनौल। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन में वीरवार को भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। शहर के प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर व मां नैना फतेह देवी मंदिर में सुबह से ही दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
भक्तों ने माता को प्रसन्न करने के लिए फल, फूल व प्रसाद चढ़ाकर मन से आराधना की। वहीं शारदीय नवरात्र को लेकर अनेक भक्तजन कड़े उपवास रखकर भी माता रानी को प्रसन्न करेंगे। लोगों ने माता रानी को प्रसन्न करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6.20 से दोपहर 12.38 तक कलश स्थापना की। नवरात्र को लेकर मां चामुंडा देवी व मां नैना फतेह देवी का विशेष शृंगार किया गया। नवरात्र को लेकर विद्वद् ब्राह्मण परिषद के प्रधान गोपाल कृष्ण शास्त्री व आचार्य क्रांति निर्मल ने बताया कि माता को प्रसन्न करने के लिए भक्तों को दुर्गा सप्तशती का पाठ नवार्ण मंत्र का जाप करना चाहिए।