फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाजार में चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक, पुलिस ने लगाए नाके

Tue, 12 Nov 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन


शहर के बाजार में चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर पुलिस द्वारा किलारोड व पुरानी कचहरी के पास नाके लगाए हैं।
बाजार में देवउठनी एकादशी से शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। इस दौरान लोगों की भीड़ भी रहेगी। बाजार में लोगों की भीड़ रहने से जब भी कोई चारपहिया वाहन बाजार में प्रवेश करता है तो जाम लगा जाता है। इन नाकों के लगा देने से अब यहां तैनात पुलिस कर्मी चौपहिया वाहनों को वहीं रोक देते हैं। बाजार में लगने वाले जाम से आमजन व दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बाजार में चौपहिया वाहनों के प्रवेश से महावीर मार्ग, पुल बाजार, मानक चौक व आजाद चौक में हर समय जाम लगा रहता था। अब शादियों के सीजन में लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए भी आ रहे हैं। ऐसे में बाजार के अंदर किसी प्रकार की वारदात न हो इसे लेकर भी पुलिस द्वारा ये नाके लगाए गए हैं।
इन नाकों पर दो-दो पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई हैं। बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व चेन तोड़ने व चोरी जैसी घटनाओं को भी अंजाम दे जाते हैं। बाजार में व्यापारियों व अन्य लोगों के साथ घटने वाली इस तरह की घटनाओं को लेकर लोग कई बार पुलिस की तैनाती व नाके लगवाने की मांग भी कर चुके हैं। अब इन नाकों से जाम व व्यापारियों की सुरक्षा भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल बाजार में जो नाके लगाए गए हैं, उनसे बाजार में जाम से तो लाेगो को छुटकारा मिलेगा ही इसके अलावा कुछ आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए भी ये नाके लगाए हैं। फिलहाल यह नाके शादियों की भीड़ को देखते हुए लगाए गए हैं। इसके बाद समय अवधि तय करके यह नाके आगे भी जारी रखे जाएंगे।
पूजा वशिष्ठ, जिला पुलिस अधीक्षक, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें