फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में 100 से अधिक बिजली के खंभे टूटे, गाड़ी पर गिरा पेड़

Mon, 26 May 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 5 अटेली में आंधी की वजह से मकान पर गिरा खंभा।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। शनिवार रात अचानक तेज हवा के साथ क्षेत्र में बारिश से गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। तेज हवा और अंधड़ के चलते 100 से अधिक बिजली के खंभे और 12 से अधिक पेड़ टूट गए।
विज्ञापन

वहीं एक व्यक्ति की गांड़ी पर पेड़ टूट कर गिर गया। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली के खंभे टूटने से अटेली 132 केवी पावर हाउस से जुड़े कांटी, महासर, भीलवाड़ा, गणियार व दुबलाना 33 केवी सब स्टेशन से जुड़े 40 फीडर के लगभग 62 गांव, ट्यूबवेल तथा ढाणियों की बिजली गुल रही। लगभग 12 घंटे बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण बिजली सप्लाई के उपकरण व इन्वर्टर आदि शोपीस बन कर रह गए।

निगम के कर्मचारियों को बिजली सप्लाई चालू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार रात 12 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई जो धीरे-धीरे अंधड़ में बदल गई। अंधड़ के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई। रविवार दोपहर एक बजे तक 15 फीडरों को चालू किया जा सका। वहीं शेष 25 फीडरों की सप्लाई को चालू करने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन


बता दें कि निगम को 100 बिजली के खंभे टूटने से करीब पांच लाख रुपये और पांच ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गए, जिससे निगम को नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं कृषि भूमि, गोचर भूमि व सड़क के किनारे सैकड़ों पेड़ भी टूट गए। इससे दर्जनों पक्षियों की मौत हो गई। कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी कृष्ण कुमार की कार थाने की दीवार के समीप सड़क पर खड़ी थी। इस पर पेड़ टूट कर गिर गया। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

वर्जन:



अंधड़ के कारण क्षेत्र में लगभग 100 खंभे और 5 पांच ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। वहीं बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए निगम के सभी कर्मचारी दिन रात जुटे हैं। दोपहर 12 बजे तक विभिन्न गांवों के 40 फीडरों में से 15 को चालू कर दिया गया है। जल्द ही अन्य को भी चालू कर दिया जाएगा।-दीपक कुमार, एसडीओ बिजली निगम मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें