फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों से अधिक हुए ठीक

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी जिले में 129 नए कोरोना संक्रमित मिले। राहत वाली बात यह रही कि मंगलवार को संक्रमित से ज्यादा 180 मरीज ठीक हुए। इस समय जिले में कुल 518 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को 129 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही अब संक्रमितों की कुल संख्या 23879 हो गई है। इनमें से 23205 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 156 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 1 फरवरी तक 245637 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113355 लोगों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए अब तक 506131 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1834 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
जिले में मंगलवार को 129 नए कोरोना संक्रमित मामले आए। इनमें कुंजपुरा, खोजवाड़ा, लावण, माधोगढ़, माजरा चुंगी, माजरा खुर्द, मालड़ा सराय, मंढाना, मुकुंदपुरा, नांगल सिरोही, नावा, नसीबपुर, नौताना, नियामतपुर, निजामपुर, पाली, पवेरा, सैदपुर, शेखपुरा, सिलारपुर अटेली, सिरोही, सोहला, स्याना, ताजपुर, तलोट, तलवाना, उन्हाणी, उनींदा, सेहलंग, मूसनौता, सुरेहती पिलानिया, रघुनाथपुरा, इकबालपुर नंगली, जांझडियावास, जाट गुवानी, ककराला, हुडा नारनौल, महेंद्रगढ़ रोड नारनौल, सदर थाना महेंद्रगढ़, मोहल्ला महायचान महेंद्रगढ़, आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़, आदलपुर, अटेली, केशव नगर नारनौल, बनिहाडी, बास खुड़ाना, बवानिया, बेरी, बुडीन, छिलरो, दनचोली, डेरोली अहीर, डेरोली जाट, ढाणी मामराज, धनोंदा, कांटी, कपूरी, खटोटी खुर्द व दौंगड़ा अहीर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। वहीं मोहल्ला कोलियान नारनौल, बागोत, बेवल, बुढ़वाल, दोचाना, गोद, खासपुर, खातीवास, कमानिया, जैदपुर, कुराहवटा, रिवासा, सागरपुर में दो-दो, खामपुरा, खत्रीपुर, धानोता, पथरवा में तीन-तीन, मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी नारनौल, कनीना, मूलोदी में चार-चार, सतनाली में 8 तथा सीहमा में 10 केस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें