फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मोनिका रही प्रथम

Sat, 27 Sep 2025 07:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 5नदी बचाओ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कॉलेज प्राचार्य।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में विश्व नदी दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने बताया कि भारत की नदियां सिर्फ जलमार्ग नहीं है, वे जीवन रेखा भी हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण क्लब और यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि नदियां प्रकृति की देन हैं। इसमें जैव विविधता का पोषण और संरक्षण होता है। इसलिए इसे बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट भारत भूषण ने बताया कि लगभग हर देश की नदियां कई तरह के खतरों का सामना करती हैं। एनसीसी अधिकारी डॉ. सपना यादव ने भी अपने विचार रखे।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोनिका जबकि द्वितीय स्थान पर खुशी और तृतीय स्थान पर राधिका रहीं। नदी बचाओ जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर एनसीसी बटालियन 16 से परविंद कुमार, डॉ. महेंद्र मुदगिल, डॉ. नरेश, महाविद्यालय कुलसचिव प्रो. सत्यपाल सुलोदिया, डॉ. जयपाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें