फोटो 6हुडा सेक्टर में टूटी सड़क का दृश्य।संवाद
नारनौल। शहर के हुडा सेक्टर की क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने 59.32 लाख रुपये का टेंडर भी जारी कर दिया है। यह टेंडर उन मार्गों के लिए छोड़ा गया है, जो लंबे समय से टूटी थीं।
इन सड़क मार्गों से आवागमन करने वाले कई बार तो गिर कर घायल भी हो चुके हैं। इनके निर्माण के लिए सेक्टरवासी कई बार उच्च अधिकारियों से मुलाकात भी कर चुके थे। अब क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि आधे से ज्यादा सेक्टर में करीब आठ माह पहले डामर की सड़क बनाई गई थी, लेकिन वह भी बारिश की बाद क्षतिग्रस्त हो गई।
बता दें कि सेक्टर में आठ माह पहले करीब तीन करोड़ से सड़कों का निर्माण करवाया गया था। इसको लेकर तीन बार नगर परिषद की तरफ से सैंपल भी लिए गए थे लेकिन इसके आठ माह बाद ही जगह-जगह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।