फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मारपीट कर छीने रुपये, मामला दर्ज

Tue, 14 Nov 2023 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में एक व्यक्ति द्वारा शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मारपीट कर रुपये छीनने का मामला सामने आया है। वहीं आरोपियों के पास एक बंदूक भी थी। पुलिस शिकायत में मोहल्ला पुरानी मंडी निवासी नितेश ने बताया कि वह सोमवार को अपने घर से ट्रैक्टर वाले का हिसाब करने के लिए नांगल चौधरी रोड स्थित हरीश चिकन कार्नर की तरफ जा रहा था। इस दौरान मुकुंदपुरा निवासी अजीत रास्ते में मिल गया, उसने शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे। लेकिन शिकायतकर्ता ने रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

अजीत के साथ नवीन (मच्छर), आशीष और ढिल्लू सहित अन्य व्यक्ति थे। शिकायत में बताया गया कि ढिल्लू ने उसे थप्पड़ मारा और अन्य व्यक्तियों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। इस दौरान उसके कपडे़ भी फाड़ दिए। इसके बाद अजित ने बंदूक दिखाकर उससे 4600 रुपये छीन लिए। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा और पड़ोस में ही एक घर में घुस गया। इस घटना की पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना की फुटेज दिखाई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित के परिजन भी मौके पर आ गए और अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। पुलिस ने नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें