फोटो 14प्रतियोगिता में नृत्य मुद्रा में छात्रा। डीपीआरओ
नारनौल। बाल भवन में 6 दिवसीय जिलास्तरीय बाल महोत्सव के तीसरे दिन राष्ट्रीय समूह गान, क्लासिकल सोलो डांस और लेखन अंग्रेजी व हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। सरकारी व गैर सरकारी 40 स्कूलों के लगभग 550 बच्चों ने भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों को सर्वांगीण विकास के लिए कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। हिंदी लेखन प्रथम ग्रुप प्रतियोगिता में सीएल पब्लिक स्कूल की मोहनश्री ने प्रथम, बीआर ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वंशिका ने द्वितीय, आरपीएस स्कूल की तन्वी ने तृतीय, अरावली इंटरनेशनल स्कूल की रियु ने सांत्वना प्रथम व आरपीएस स्कूल की तन्वी ने सांत्वना द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
लेखन हिंदी द्वितीय ग्रुप प्रतियोगिता में नवज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल नियति ने प्रथम, श्री कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चहक ने द्वितीय, एमआर पब्लिक स्कूल की पलक ने तृतीय, यदुवंशी शिक्षा निकेतन की दिया ने सांत्वना प्रथम, व हैप्पी एवरग्रीन स्कूल की रेहा ने सांत्वना द्वितीय स्थान प्राप्त किया।