फोटो संख्या:-53 असम में आयोजित समारोह में ग्लोबल विभूति अचीवर्स अवार्ड प्राप्त करते हुए कनीना
कनीना। कनीना के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता सचिन कुमार को असम के गुवाहाटी में आयोजित समारोह में ग्लोबल विभूति अचीवर्स अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में देशभर से 25 प्रतिष्ठित विभूतियों को सामाजिक और शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सचिन कुमार को यह सम्मान शिक्षा, समाजसेवा और मंचीय विधा में योगदान के लिए दिया गया। उन्हें सम्मानित किए जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी है। गौरतलब है कि सचिन कुमार इससे पहले भी कई राष्ट्रीय मंचों पर कनीना व रेवाड़ी जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। वर्तमान में वे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल तेजू (रेवाड़ी) में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।
श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग, प्रधान निरंजन मित्तल, विनोद मित्तल, दिनेश यादव, प्रवक्ता अजीत राव, बलवान सिंह प्रधान सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी।