फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ आधुनिक ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन : विधायक कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। होंडा कंपनी की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के सामने आधुनिक ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन तैयार किया गया है। इसका शुभारंभ वीरवार को महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव और उपायुक्त अनुपमा अंजली ने किया। इस अवसर पर एसडीएम योगेश सैनी, एएसपी फैजल खान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि यह ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन युवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। आमतौर पर लोग वाहन चलाना सीखने के लिए सार्वजनिक सड़कों का उपयोग करते हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
अब नए ड्राइविंग जोन में सुरक्षित माहौल में वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को यहां लाइट, पीने के पानी और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि होंडा कंपनी की यह पहल आमजन के लिए लाभदायक होगी। यह ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन पूरी तरह निशुल्क रहेगा और प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर भी उपलब्ध रहेंगे।
कार्यक्रम के बाद विधायक, डीसी और होंडा कंपनी के अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर होंडा कंपनी के ट्रस्टी विनय ढींगरा, निदेशक सचिमी ताकता, राजीव तनेजा, प्रभुनागराज, संदीप कुमार सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें