फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव कोथल खुर्द में मोबाइल टीम ने 117 ग्रामीणों की जांची सेहत

Tue, 24 Jun 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव कोथल खुर्द में स्वास्थ्य विभाग नारनौल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने ग्रामीणों 117 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. ज्योत्सना के नेतृत्व में चलाए गए जांच अभियान के दौरान 35 लाेगों को शुगर पाई गई। सभी ग्रामीणों को टीम की ओर से दवाईयां दी गई।
विज्ञापन

टीबी यूनिट कनीना से टीबी प्रभारी पवन कुमार, टीबी एचवी युद्धवीर ने टीबी के रोगियों के संपर्क वाले सदस्यों के बलगम की जांच के लिए सैंपल लिए। उन्हाेंने 35 रोगियों की शुगर की दवाईयां दी गई।
17 रोगियों की बलगम की जांच के सैंपल लिए, एचआईवी जांच की गईं और उनको सीवाइटीबी की वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य जांच कैंप में सभी 117 मरीजों की शुगर की जांच की गई। इनमें से 35 मरीजों को शुगर पाई गई उनको शुगर की दवाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीएचओ निशा, सुदेश, फार्मासिस्ट लक्ष्मी, नर्सिंग अधिकारी रमन, कृष्ण शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें