फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सात कॉलोनियों के नियमित होने की जगी आस

Tue, 24 Jun 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 04नारनौल ​स्थित नगर परिषद कार्यालय। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

शहर की सात कॉलोनियों के नियमित होने की आस जगी है। इससे करीब 20 हजार लोगों को फायदा होगा। हाल ही में नगर परिषद की तरफ से 32 कॉलोनियों को वैध करवाने के लिए फाइल भेजी गई थी।
इसमें से 11 कॉलोनी के आवेदन को रद्द कर दिया गया। 14 कॉलोनियों पर ऑब्जेक्शन लगा दिया है। राहत की बात यह है कि इनमें से सात कॉलोनियों में किसी प्रकार का ऑब्जेक्शन नहीं लगा है। ऐसे में इन सात कॉलोनियों के जल्द ही नियमित होने की संभावना है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में नगर परिषद ने 21 कॉलोनियों काे नियमित करने का प्रस्ताव भेजा था। इसमें से चार कॉलोनियों को ही नियमित किया गया था। इसके बाद फिर से वर्ष 2023 में 34 कॉलोनियों की लिस्ट भेजी गई थी, इसमें से दो कॉलोनियों की फाइल रिजेक्ट कर दी गई थी।
नगर परिषद में लंबे समय से अवैध कॉलोनियों को वैध करवाने का कार्य सिरे नहीं चढ़ सका है। नगर परिषद की तरफ से कई बाद फाइल भेजी जा चुकी है, लेकिन हर बार आपत्ति (ऑब्जेक्शन) लग जाती है। इससे स्थानीय लोगों को जो लाभ मिलने चाहिए वह नहीं मिल रहे हैं।


इन सात कॉलोनियों के नियमित होने की आस:
नगर परिषद की ओर से भेजी गई 32 कॉलोनियों में से दीवान कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी, कैलाश नगर एक्सटेंशन, आरकेपुरम कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, बाबा खेतानाथ कॉलोनी और रामनगर कॉलोनियों के नियमित होने की संभावना है।


नप ने 32 कॉलोनियों का भेजा था प्रस्ताव

नगर परिषद ने बाबा खेतानाथ कॉलोनी, पुरानी मंडी कॉलोनी, ममता कॉलोनी, केशव नगर एक्सटेंशन, दिवान कॉलोनी, दयानगर एक्सटेंशन, कुलातजपुर रोड कॉलोनी, माली टिब्बा एक्सटेंशन, जलमहल कॉलोनी, यूरेका कॉलोनी, परशुराम एक्सटेंशन, गणेश कॉलोनी, राधा कॉलोनी, किड्स कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, शादीराम कॉलोनी, रामकरण दास एक्सटेंशन, सनसाइन कॉलोनी, हीरा नगर, कैलाश नगर एक्सटेंशन, रामनगर कॉलोनी, हरीनगर कॉलोनी, अमृतधारा कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी, आरकेपुरम कॉलोनी, एम्पलाइज कॉलोनी, सुभाष नगर कॉलोनी, सुभाष नगर एक्सटेंशन, अग्रसेन कॉलोनी, अग्रसेन एक्सटेंशन, एनबीसीसी कॉलोनी और रघु नाथनगर कॉलोनी को नियमित करने का प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन



-

नगर परिषद की तरफ से 32 कॉलोनियों का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें से 11 कॉलाेनियों को रिजेक्ट कर दिया है। वहीं 14 पर ऑब्जेक्शन लगा दिया। अभी सात कॉलोनियों की प्रक्रिया चल रही है, इनके जल्द ही वैध होने की संभावना है।
सोहन सिंह, एमई, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें