खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले भर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग वैन चलाई जाएगी। दिसंबर माह के दौरान शहर से लेकर गांवों तक यह मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री खाद्य पदार्थों की जांच करेगी। कोई भी नागरिक महज 20 रुपये देकर मोबाइल फूड लेबोरेट्री से खाद्य और पेय पदार्थों की जांच करवा सकता है जिसकी रिपोर्ट भी केवल 30 मिनट में उपलब्ध कराई जाएगी।
वैन के तकनीकी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस वैन में विशेषज्ञों द्वारा खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, खाद्य पदार्थों को संभालने और बड़े पैमाने पर नागरिकों में स्वस्थ खाने की आदतों को बढ़ावा देने बारे जागरूक किया जाएगा। इस मोबाइल लैब में तीन सदस्यीय टीम है जिसमें एक तकनीकी अधिकारी, लैब अटेंडेंट व चालक शामिल हैं। दिसंबर माह में महेंद्रगढ़ जिले में रहेगी उसके बाद जनवरी में रेवाड़ी में खाद्य पदार्थों की जांच करेगी।
जिलावासी इन खाद्य पदार्थों की करवा सकते हैं जांच
तकनीकी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि लोग दूध, दही, चाय, चीनी, पानी, घी, तेल, मसाले, आटा, मैदा सहित रसोई में प्रयोग की जाने वाली किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री की जांच करा सकते हैं। खाद्य पदार्थ के सैंपल की जांच कर मिलावटी सामान का भी पता लगा सकते हैं।
किसी दिन कहां होगी जांच:
दिनांक स्थान
1 दिसंबर नारनौल
2 दिसंबर नागरिक अस्पताल नारनौल
3 दिसंबर बस स्टैंड नारनौल
4 दिसंबर आजाद चौक, मानक चौक नारनौल
7 दिसंबर हुड्डा सेक्टर, लघु सचिवालय नारनौल
8 दिसंबर महावीर चौक नारनौल
9 दिसंबर सीएससी, मंडी अटेली
10 दिसंबर पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, मार्केट अटेली
13 दिसंबर सेहलंग और आकोदा
14 दिसंबर उप नागरिक अस्पताल, मंडी कनीना
15 दिसंबर बस स्टैंड, मार्केट कनीना
16 दिसंबर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़
17 दिसंबर बस स्टैंड, मार्केंट महेंद्रगढ़
20 दिसंबर हॉन्डा चौक नारनौल
21 दिसंबर सतनाली
22 दिसंबर नांगल सिरोही, हुडिना
23 दिसंबर गोद बलाहा, दोचाना नारनौल
24 दिसंबर निजामपुर
27 दिसंबर नसीबपुर, हाउंसिंग बोर्ड, मार्केट नारनौल
28 दिसंबर नांगल चौधरी शहरी
29 दिसंबर नांगल चौधरी ग्रामीण
30 दिसंबर बस स्टैंड, महावीर चौक नारनौल
31 दिसंबर मार्केट व मंडी नारनौल