कनीना। पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में शुक्रवार को 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
कहा कि आज भारत केवल सांस्कृतिक और सैन्य शक्ति में ही नहीं, बल्कि आर्थिक शक्ति के रूप में भी दुनिया में पहचान बना रहा है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश में दो करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। सरकार ने गांवों में कूड़े-कचरे के निपटान के लिए ठोस और तरल कचरा प्रबंधन परियोजना शुरू की है।
भूजल के रिचार्ज के लिए दो हजार 88 अमृत सरोवर बनाए गए हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को इनाम और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सीताराम यादव, नगर पालिका प्रधान रिंपी कुमारी, तहसीलदार पायल, नायब तहसीलदार दलबीर सिंह दुग्गल, पंचायत समिति चेयरमैन जयप्रकाश, नगरपालिका सचिव कपिल, जिला पार्षद अजीत तंवर, खंड शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह आदि उपस्थित रहे।