महेंद्रगढ़। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से माजरा खुर्द में खातोदिया की ढाणी में सड़क निर्माण का रविवार को विधायक ने निरीक्षण किया। विधायक कंवर सिंह यादव ने मार्केटिंग बोर्ड के जेई दाताराम को निर्माणाधीन सड़क में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नई सड़क निर्माण से गांव के लोगों को आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर प्रवीण सरपंच प्रतिनिधि माजरा खुर्द, पूर्व सरपंच भीम सिंह, कैप्टन सुरेश कुमार, बिल्लू पंच, नवीन पंच, सुशील पंच, मनोज पंच, महेंद्र पंच, नाथराम, सोनू, बिल्लू, मंजीत मौजूद रहे।