फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशव्यापारी हड़ताल के पहले दिन रहा मिलाजुला असर

विज्ञापन
बस स्टैंड नारनौल में बैठीं सवारियां। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशभर में की गई दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का असर पहले दिन मिलाजुला रहा। परिवहन व्यवस्था, साफ-सफाई सुचारु रूप से चलती रही। बिजली निगम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, एसडीएम कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में प्रतिदिन की तरह काम होता रहा। स्वास्थ्य विभाग में केवल लिपिक हड़ताल पर रहे। अस्पताल में मरीजों की जांच सामान्य दिनों की तरह होती रही। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बैंकों में देखने के लिए मिला। जिले के सभी सरकारी बैंकों की शाखाओं के लिपिक हड़ताल पर रहे। मुख्य डाकघर में हड़ताल का असर नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

देशव्यापी हड़ताल के लिए विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के नेता लघु सचिवालय में एकत्रित हुए। इस दौरान नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार कर्मचारी विरोधी हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है, लेकिन अभी प्रदेश एवं केंद्र सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। चार महीने से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंनगबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद सभी यूनियन के प्रधानों ने अपने-अपने विचार रखे। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड के बाहर धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार, सचिव महेश यादव, अध्यापक संघ प्रधान हवा सिंह, निरंजन, महेंद्र चंगेलिया, संतोष, कृष्णा यादव, दशरथ, सोनू राजपूत, धर्मबीर, बाबुलाल यादव, विजय सिंह, सुनील यादव, अशोक पालीवाल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
बैंकों में 100 से 150 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ प्रभावित:
देशव्यापी हड़ताल में सरकारी बैंक के तृतीय श्रेणी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिले के सरकारी बैंकों की 95 शाखाओं में लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। स्टैट बैंक ऑफ इंडिया की 14, पंजाब नेशनल बैंक-23, पब्लिक सेक्टर बैंक 11, बैंक ऑफ बड़ोदा-04, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक 40, केनरा बैंक की 3 शाखाओं में बिल्कुल ही काम नहीं हुआ। उपभोक्ता बैंक से संबंधित काम के लिए आए, पर उनको निराश ही लौटना पड़ा, जबकि निजी बैंकों में काम रोजाना की तरह होता रहा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगें
पुरानी पेंशन पॉलिसी की बहाली।
18 महीने का महंगाई भत्ते का एरियर देना।
कर्मचारियों को एलटीसी देना।
विभागों का निजीकरण बंद करवाना।
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना।
पूर्णरूप से ठेका प्रथा बंद कर नियमित भर्ती करना।
कैशलेस मेडिकल पॉलिसी सभी बीमारियों पर लागू करना।
पुरानी एक्सग्रेसिया पॉलिसी को लागू करना।
एमपीडब्ल्यू को कौशल विकास निगम के तहत जोड़ना।
आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे मील का न्यूनतम वेतनमान लागू करना।
चक्का जाम के दावे फेल
हरियाणा रोडवेज यूनियन की ओर से देशव्यापी हड़ताल के दौरान चक्का जाम का दावा किया गया था, मगर वह फेर रहा। पहले दिन सभी 119 बसें अपने-अपने रूटों पर चलीं। सुबह से ही बसें अपने निर्धारित समय पर चलती रहीं। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ी। नारनौल डिपो के तहत लगभग 592 कर्मचारी काम करते हैं। उनमें से 33 कर्मचार ही हड़ताल पर रहे।
ये यूनियनें शामिल हुईं
सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित यूनियन अध्यापक संघ, नगरपालिका संघ, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन 41, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स, खजाना यूनियन, पटवारी यूनियन, एमपीएचडब्ल्यू यूनियन, हेमसा, स्वास्थ्य विभाग की लिपिकीय यूनियन, चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी यूनियन, रोडवेज यूनियन, सीटू, एआईयूटीयूसी सहित सभी यूनियनें शामिल थीं।
जनस्वास्थ्य विभाग के 101 कर्मचारी हड़ताल पर रहे
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी शाखा नारनौल में 101 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिसकी अध्यक्षता ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन रजिस्टर नंबर 681 के राज्य उप प्रधान सुभाष यादव और जिला अध्यक्ष कृष्ण शर्मा ने किया। मंच संचालन बनरांच प्रधान दीपक शांडिल्य, महा राम यादव ने किया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सभी कर्मचारियों ने सरकार कि कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया। इस मौके पर राजेंद्र यादव, छोटे लाल, पवन सैनी, वीरेंद्र सिंह, रोहतास, प्रेम सैनी, रविदत्त, शिव लाल, मोहनलाल, देशराज, पवन कुमार, दीपक सैनी मौजूद रहे।
विभाग - हड़तालियों की संख्या
नहर विभाग -27
बिजली विभाग -11
स्वास्थ्य विभाग -06
जन स्वास्थ्य विभाग -101
पोस्ट ऑफिस -31
रोडवेज -33

रोडवेज डिपो के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज विभाग के कर्मचारी । संवाद- फोटो : Narnol

पोस्ट ऑफिस कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी । संवाद- फोटो : Narnol

हड़ताल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी । संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें