फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्रेशर में हवा भरते समय करंट लगने से मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शहरपुर में बिजली का करंट लगने से बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस में दिए बयान में मृतक के जीजा ईश्वर सिंह ने बताया कि गांव तलवाड (बहरोड़, राजस्थान) पिछले छह-सात साल से उनके पास गांव शहपुर में रहता था। वीरवार सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर बनी दुकान में लगे कंप्रेशर (हवा भरने का यंत्र) में हवा भर रहा था तभी उसमें करंट आ गया। करंट लगने के कारण लक्ष्मीनारायण कंप्रेशर के ऊपर ही गिर गया। वहां पर मौजूद गांव के अन्य युवक ने बिजली के तारों को खिंचकर लक्ष्मीनारायण का कंप्रेशर से दूर किया। उसके तुरंत बाद अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर गाड़ी की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें