फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने की फायरिंग, दो को लगी गोली 18-53-35

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली नया बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी के पास खड़ी थार गाड़ी पर कैंपर गाड़ी में आये बदमाशों ने हमला बोल दिया। गाड़ी को टक्कर मारी इसके बाद फायर शुरू कर दिये। पहले पिकअप गाड़ी से टक्कर मारी इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। गाड़ी में बैठे दो युवकों को गोली लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले इनामी बदमाश के गुर्गे हैं।
विज्ञापन

सैदपुर के युवक जो कि फाइनेंस का काम करते हैं। फाइनेंसर की गाड़ियों को देखने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी को अटेली-कनीना चौक स्थित पुलिस चौकी के पास खड़ी कर रखी थी। तीन-चार गाड़ियों में आये बदमाशों ने आते ही फाइनेंसरों की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से गाड़ी में बैठा राजपुरा निवासी मनोज व सैदपुर निवासी संजय को गोली लगी जबकि सैदपुर निवासी घनश्याम व जितेंद्र को तेज धार हथियारों से वार किया गया। राजपुरा निवासी मनोज की गंभीर हालत बताई जा रही है। बदमाशों से घटना को क्यों अंजाम दिया इसकी जानकारी नहीं हो पाई। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी पूरी जानकारी नहीं दे सकते। इस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने नाका लगाकार वाहनों की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें