फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: न्यूनतम तापमान <bha>@</bha>3.4 दिसंबर के अंत में बारिश

Fri, 20 Dec 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को क्षेत्र में कोहरा छाया रहा और हल्की धूप खिली। शुक्रवार को नारनौल न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में से रहा है। संभावना है कि आगामी दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि 26 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। शुक्रवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 22.4 व न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्षेत्र में शुक्रवार को कोहरे के कारण दृश्यता सुबह घटकर 200-250 मीटर रह गई। कुछ दिनों सुबह व रात में कोहरा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें