फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोगों को बदहाल मार्ग के गड्ढों को पार कर पहुंचना पड़ता है रेलवे स्टेशन

Fri, 20 Dec 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वेयरहाउस से खाद आपूर्ति विभाग तक 400 मीटर मार्ग टूटा है। जगह-जगह पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसी मार्ग पर रेलवे स्टेशन पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन पांच हजार यात्री गुजरते है। अभी तक यह मार्ग नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के लिए यात्री इसी मार्ग से जाने को मजबूर हैं। रामनिवास, विनोद कपूर, राजेंद्र यादव ने बताया कि सुबह 4 बजे ट्रेन पकड़ती है। अंधेरा होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते। इस मार्ग से जब साधन गुजरते है तब बहुत अधिक धूल उड़ती है। इस मार्ग से कई स्कूलों की बस गुजरती है। दुकानदार दुकान के सामने मार्ग पर मलबा डलवा लेते हैं। इसके कारण उबड़ खाबड़ हो गया है। नगरपालिका प्रशासन को शीघ्र इस इस मार्ग को बनवाना चाहिए।

सुबह जब लोग दिल्ली सामान लेन के लिए जाते हैं तब अंधेरा होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते। पांच हजार लोगों को गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है।-रामनिवास पाटौदा
विज्ञापन


18 वर्ष पहले मार्ग बनाया गया था। इसके बाद से ही पालिका प्रशासन ने सुध नहीं नही है। इसके कारण दुकानदार परेशान हैं। यहां से जब वाहन गुजरते है तो काफी धूल उड़ती है।- नरेंद्र, दुकानदार

वेयर हाउस से खाद्य आपूर्ति विभाग तक मार्ग टूटा है। नगर पालिका ने वेयर हाउस से माजरा फाटक का सड़क तो बना दिया, लेकिन यह मार्ग अधर में छोड़ दिया।-सुंदरलाल, दुकानदार

इस मार्ग से कई गांवों क लोग आवागन करते है, लेकिन पालिका मार्ग की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। लोगों ने मार्ग पर मलबा डाल दिया है। इसके कारण मार्ग उबड़-खाबड़ हो गया है।-विकास, दुकानदार


मार्ग के निर्माण को लेकर नगर पालिका की ओर से टेंडर अलॉट किया जा चुका है। अगले सप्ताह में मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें