फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सोमवार को नहीं हुई बाजरे की खरीद, उठान कार्य जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सब डिपो में अस्थायी रूप से बनाई गई बाजरा खरीद केंद्र पर सोमवार को कोई बाजरा नहीं खरीदा गया। हैफेड मैनेजर जगराम ने बताया कि डीसी ने आदेश दिया गया है सोमवार को बाजरा न खरीद कर उठान करवाया जाए। सोमवार को 12 हजार बैगों का उठान किया गया। सब डिपो में अभी भी करीब सात हजार बैगों का उठान होना अभी भी बाकी है। अब तक करीब एक लाख से अधिक बाजरे के बैगों का उठान हो चुका है। मंगलवार को उपायुक्त के आदेशानुसार खरीद का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कनीना अनाज मंडी में हुई 6073 क्विंटल बाजरे की खरीद
कनीना। अनाज मंडी में सोमवार को 6073 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। मंडी सुपरवाइजर सतीश कुमार ने बताया कि मंडी में बाजरे का उठान कार्य चल रहा है। इस दौरान जो गेट पास पेंडिंग थे उनके बाजरे की खरीद की जा रही है। सोमवार को 6073 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। वहीं 1725 टोकन अभी तक पेंडिंग चल रहे हैं। सोमवार तक उठान कार्य 92600 क्विंटल तक कर लिया गया है। 26320 क्विंटल अभी उठान कार्य बाकी है।
सतनाली में चार हजार एमटी बाजरे का हुआ उठान
सतनाली। सतनाली अनाज मंडी में आज बाजरे की खरीद 1410 क्विंटल की गई है अभी तक जबकि 4000 एमटी बाजरे का उठान हो चुका है। हैफेड अधिकारी हरपाल ने बताया कि सतनाली अनाज मंडी में अब न ही तो कोई जगह की कमी है और न ही कोई उठान की कोई समस्या है मंडी में काम सुचारू रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें