कनीना। गांव ककराला में बिना मार्केट फीस अदा किए राजस्थान नंबरों के ट्रक में उत्तर प्रदेश से बाजरा खरीदकर लाने वाले एक व्यक्ति पर मार्केट कमेटी की टीम ने 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मार्केट कमेटी सचिव नुकुल यादव ने बताया कि सोमवार को सुबह जानकारी मिली थी कि ककराला में उत्तर प्रदेश से 365 क्विंटल बाजरे से भरा हुआ एक ट्रक आया है।
सूचना के आधार पर जब टीम जब मौके पर पहुंची तो पोल्ट्री फार्म संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। उन्होंने मार्केट कमेटी की फीस नहीं दिखाई तत्पश्चात पोल्ट्री फार्म संचालक के पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर मौके पर वसूल लिया गया। पोल्ट्री फार्म संचालक उत्तर प्रदेश से हरियाणा में बाजार लेकर आया था। उन्होंने अपनी रसीद में 2210 रुपये क्विंटल के हिसाब से बाजरे की खरीद दिखा रखी है। जबकि हरियाणा में 2500 रुपये क्विंटल बाजरा बिक रहा है। पोल्ट्री फार्म संचालक से जुर्माना वसूलकर मामला शहर थाना प्रभारी को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरीके से अवैध रूप से बिना मार्केट फीस के बाजरा लाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।