फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मिड-डे मील वर्कर को अब से नहीं करना पड़ेगा अतिरिक्त कार्य

विज्ञापन
फोटो नंबर-26स्कूल में भोजन तैयार करती मिड-डे मील वर्कर। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सरकारी स्कूलों में तैनात मिड-डे मील कुक-कम हेल्परों से अब भोजन तैयार करने के अतिरिक्त कोई अन्य कार्य नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में जिला मौलिक शिक्षा सुनील दत्त ने सभी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब यदि किसी स्कूल में छात्र संख्या कम रहती है तो मिड-डे मील वर्कर को हटाने की बजाय नजदीकी स्कूल में रिक्त पद होने पर समायोजित किया जाएगा। यहीं नहीं मिड-डे मील कुक-कम हेल्परों का वर्ष में दो बार मेडिकल चेकअप भी अनिवार्य किया गया है ताकि उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा सके।
विभाग के इस फैसले से जिले की सैकड़ों महिला कुक-कम हेल्परों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि अधिकांश सरकारी स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी है।
विज्ञापन

ऐसे में मिड-डे मील कुक-कम हेल्परों से मिड-डे मील के अलावा अन्य कार्य भी करवाए जाते है। जबकि मजबूरीवश उन्हें सभी कार्य करने भी पड़ते हैं। मगर विभाग के निर्णय से अब कुक-कम हेल्परों को उनके निर्धारित कार्य तक ही सीमित रखा जाएगा, जिससे उनका मानसिक व शारीरिक शोषण रुकेगा।
इस बारे में मिड-डे मील कुक यूनियन की जिला प्रधान ममता देवी ने बताया कि कुक-कम हेल्परों की मांगों को लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रही थीं। आखिरकार उनके संघर्ष की जीत हुई है।
विभाग के इस फैसले का स्वागत करते हुए ममता देवी ने कहा कि कुक-कम हेल्पर का कार्य केवल भोजन पकाने और वितरण तक सीमित है, लेकिन कई स्कूलों में उनसे अन्य कार्य भी कराए जा रहे थे जिससे महिलाओं पर अनावश्यक दबाव बनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें