फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 10 जून को प्रदर्शन करेंगे मिड-डे मील कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा ने 10 जून को पुराना लघु सचिवालय पार्क नारनौल में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जिला प्रधान सुनीता और जिला सचिव संतोष यादव ने बताया कि कार्यकर्ता सुबह 10 बजे एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में मिड-डे मील कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 28 हजार रुपये लागू करने, यूनियन महासचिव कुसुम पांचाल की बहाली, 12 माह का वेतन, समय पर भुगतान, मानदेय बढ़ाने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने तथा रिटायरमेंट पर पांच लाख रुपये देने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष यादव ने कहा कि मिड-डे मील कर्मियों को बेहद कम मानदेय पर काम करना पड़ रहा है और कई बार भुगतान भी समय पर नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दो माह का मानदेय लंबित है जिससे कर्मियों में रोष व्याप्त है। यूनियन पदाधिकारी जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक कर्मियों को प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें