फोटो नंबर- 10बबली देवी, गांव- कारोली
नारनौल। नारनौल डिपो में नौ माह से हैप्पी कार्ड बनकर नहीं पहुंचे हैं। हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोग नारनौल डिपो के चक्कर काट रहे हैं। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष मार्च से इस वर्ष जुलाई तक जिलेभर में करीब 1 लाख 37 हजार लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था।
इसमें से 2024 के मार्च से अगस्त तक आवेदन करने वाले करीब एक लाख लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। विधानसभा चुनाव के बाद गत वर्ष सितंबर से इस वर्ष जुलाई तक हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने वाले करीब 37 हजार लोगों के हैप्पी कार्ड बनकर नारनौल डिपो नहीं पहुंचे है।
आवेदक के मोबाइल नंबर पर संदेश आ रहे हैप्पी कार्ड नारनौल डिपो से प्राप्त करें :
हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश आ रहा है कि हैप्पी कार्ड नारनौल डिपो से प्राप्त करें। जब आवेदक नारनौल डिपो पहुंचते हैं तो उन्हें सूचना मिलती है कि हैप्पी कार्ड डिपो पर आठ माह से आए ही नहीं है। रोज करीब 30 से 40 लोग हैप्पी कार्ड लेने के लिए नारनौल डिपो पहुंचते हैं लेकिन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें मायूस लौटना पड़ता है।
मैंने करीब दो माह पहले हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था। मेरे फोन नंबर पर संदेश आया कि आपका हैप्पी कार्ड बन गया है और हैप्पी कार्ड नारनौल डिपो से प्राप्त करें, लेकिन अभी तक हैप्पी कार्ड नारनौल डिपो नहीं आए हैं। -अभिषेक, मोहल्ला- प्रताप नगर
गत वर्ष मेरे गांव के अनेक लोगों ने हैप्पी कार्ड बनवाए थे और केवल 15 से 20 दिन में उनके हैप्पी कार्ड बनकर आ गए थे। लेकिन मुझे हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किए करीब 3 माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक हैप्पी कार्ड नहीं बना है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -बबली देवी, गांव- कारोली
वर्जन :
जिलेभर में अब तक करीब एक लाख हैप्पी कार्ड का वितरण किया जा चुका है और शेष हैप्पी कार्ड के लिए उच्च विभाग को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है जल्द ही हैप्पी कार्ड की नई खेप नारनौल डिपो पहुंचेगी। इसके बाद शेष हैप्पी कार्ड का वितरण भी किया जाएगा। -सतीश कुमार, सीआई, नारनौल डिपो।