फोटो 22महाविद्यालय सिहमा का नाम महंत खेता नाथ रखने पर लड्डू खिलाते हुए लोग। संवाद
सिहमा। राजकीय महाविद्यालय सिहमा का नाम हरियाणा सरकार ने अब महंत खेतानाथ कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को हायर एजुकेशन विभाग की तरफ से एक पत्र जारी कर दिया गया है। वर्ष 2015 में सरकार की ओर से पत्र जारी होने के अनेक तकनीकी कारणों के चलते इसमें देरी के बाद कॉलेज भवन का निर्माण शुरू हुआ।
कॉलेज भवन का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सात मार्च 2024 को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया था। 26 करोड़ 69 लाख रुपये से महाविद्यालय भवन तैयार हुआ था। सोमवार को हायर एजुकेशन चंडीगढ़ से राजकीय महाविद्यालय सिहमा का नाम महंत खेतानाथ रखा जाने पर ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
सिहमा की सरपंच सुमन देवी ने बताया कि 25 मई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिहमा में जनसंवाद कार्यक्रम में आए थे तब उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सिहमा का नाम महंत खेतानाथ के नाम से करने की मांग की थी। इस मौके पर मंदिर के महंत एतवार नाथ, सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव, अजीत यादव, करतार सिंह, बीरेंद्र, सुरेंद्र, विक्रम, सतीश, सुबेसिंह, सुभाष कुमार भटनागर, रोशन उपस्थित थे।