फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुरुष आईटीआई में 872 में 766 सीट पर हुआ दाखिला

Mon, 26 Aug 2024 12:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 14नारनौल का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
विज्ञापन
नारनौल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार ओपन काउंसिलिंग के तहत होने वाले दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। पहले अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित थी। अब ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले 31 अगस्त तक किए जाएंगे।
विज्ञापन




ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले गत 12 अगस्त से किए जा रहें हैं। पुरुष आईटीआई में उपलब्ध कुल 872 सीट में से 766 सीट पर दाखिला हुआ है। वहीं महिला आईटीआई में उपलब्ध कुल 288 सीट में से करीब 160 सीट पर दाखिला हुआ है। ओपन काउंसिलिंग के तहत पिछले 12 दिनों में पुरुष आईटीआई में 312 दाखिले किए गए हैं। महिला आईटीआई में 83 सीट पर दाखिले किए गए हैं।



संस्थान स्तर पर ओपन
के तहत दाखिले की अंतिम तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ाया गया है। आईटीआई में उपलब्ध 872 सीट में से अब तक 718 सीट पर दाखिला हुआ है। अभी 154 सीट पर दाखिला होना बाकी है। अंतिम तिथि तक सभी रिक्त सीट पर दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विनोद खनगवाल, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें