फोटो नंबर-15विचार गोष्ठी कार्यक्रम में अतिथियों के साथ ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : 1
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर विचार गोष्ठी में पुरुष संवेदना, संघर्ष और सृजन विषय पर चर्चा की गई। आयोजन प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट की ओर से रेवाड़ी रोड स्थित ट्रस्ट कार्यालय में किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा व संयोजक ओशीन शुक्ला ने बताया कि पुरुष भी संवेदनाओं और जिम्मेदारियों से भरा एक सामान्य मनुष्य है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. नीरज कर्ण सिंह ने कहा कि आधुनिक समाज में पुरुष की भूमिका निरंतर बदल रही है। पुरुष केवल कर्तव्यों का वहन कर्त नहीं बल्कि भावनाओं व रचनात्मकता का महत्वपूर्ण स्तंभ भी है।
पूर्व बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा और शिक्षाविद दलजीत शास्त्री ने कहा कि यह आयोजन समाज में मानवीयता और संतुलित दृष्टिकोण को बढ़ावा देने वाला सार्थक कदम है। संयोजक ओशीन शुक्ला और केके शर्मा एडवोकेट ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में ट्रस्टी डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज ने काव्य प्रस्तुति दी।
इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष दुलीचंद शर्मा, सेवा भारती के जिला संयोजक देवदत्त शर्मा, पवन यादव, राकेश शर्मा, राकेश चौहान, डॉ. सतपाल लेक्चरर, नरोत्तम सोनी व दलजीत शास्त्री समेत अन्य उपस्थित रहे।