फोटो संख्या:74- मोदाश्रम मंदिर में बाबा चंद्रमौली को मेहंदी लगाती महिला श्रद्धालु---संवाद
महेंद्रगढ़। महाशिवरात्रि पर शहर के दोहान नदी स्थित मोदाश्रम मंदिर में शिव विवाह महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के दौरान शनिवार को मोदाश्रम मंदिर में बाबा चंद्रमोली का मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला श्रद्धालुओं की ओर से बाबा चंद्रमौली को मेहंदी लगाई गई व संगीत कार्यक्रम किया गया। संगीत कार्यक्रम के दौराना बाबा चंद्रमौली के भजनों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया।
मोदाश्रम मंदिर समिति अध्यक्ष सुधीर दीवान ने बताया कि मोदाश्रम शिव सेवादल कार्यकर्ता की ओर से से भगवान शिव विवाह की सभी रस्में निभाई जा रही है। मोदाश्रम मंदिर में भगवान चंद्रमोली के विवाह पर महिलाओं की ओर से मेहंदी लगाई गई।
इसके साथ-साथ भगवान चंद्रमोली को सजाया गया। महिलाओं की ओर से मेहंदी के भजन गाए गए। उन्होंने बताया कि रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोले नाथ व माता पार्वती विवाह का आयोजन व महाआरती की जाएगी।
मंदिरों में आज होंगे धार्मिक आयोजन
महा शिवरात्रि पर्व को लेकर शहर से लेकर गांवों के मंदिरों में धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। मोदाश्रम मंदिर में शिव भक्तों ने तैयारियां शुरू की दी गई है। मंदिर में शिवालयों में विशेष सजावट की जा रही है। श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना के लिए मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक विद्युत सज्जा में जुटे हुए हैं। महा शिवरात्रि के अवसर पर भक्तजन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।