फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करते यश

विज्ञापन
फोटो 09 अंतरराष्ट्रीय फंक्शनल कोचिंग ट्रेनिंग में शामिल यश। परिजन
विज्ञापन
नारनौल। 2 से 7 फरवरी को थाईलैंड में आयोजित फंक्शनल व हाइरोक्स खेलों में हायब्रिड एथलीट यश सुनील शर्मा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश व जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
विज्ञापन

भारत के उभरते फंक्शनल कोच मूल रूप से गांव चंद्रपुरा निवासी यश सुनील शर्मा को अंतरराष्ट्रीय फंक्शनल कोचिंग ट्रेनिंग एवं सहयोग कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। साथ ही यश भारत से एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने थाईलैंड में देश का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम गौरवान्वित किया है।
यह कार्यक्रम 2 से 7 फरवरी तक विश्व-प्रसिद्ध फिटनेस ब्रांड कॉन्ग स्ट्रेंथ की ओर से आयोजित किया गया था। इसमें यश को विशेष आमंत्रण पर शामिल किया गया। इस सहयोग में उन्होंने आधुनिक फंक्शनल ट्रेनिंग तकनीकों और वैश्विक कोचिंग मानकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का लाभ अब भारत के युवाओं और फिटनेस प्रेमियों को मिलेगा। इससे देश में सुरक्षित, वैज्ञानिक और प्रभावी फिटनेस प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा। यश की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है बल्कि भारत के फिटनेस क्षेत्र के लिए गर्व का विषय भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें