नारनौल। झुग्गी- झोपड़ियों में रह रहे बच्चों के उत्थान के लिए जिला प्रशासन 25 व 26 नवंबर को नई अनाज मंडी नारनौल में विशेष कैंप का आयोजन करेगा। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि स्लम एरिया के बच्चों के विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट और कागज आदि तैयार किए जाएंगे। 25 व 26 नवंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नई अनाज मंडी नारनौल में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 27 नवंबर को राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला माजरा खुर्द में, 28 को बाल भारती पब्लिक स्कूल निजामपुर रोड नांगल चौधरी में, 29 को मदर्स च्वाईस प्ले स्कूल खोड मोड अटेली में तथा 2 दिसंबर को यदुवंशी स्कूल बाढडा रोड़ सतनाली में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कैंप का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 150 ऐसे बच्चे हैं जो स्लम एरिया में रहते हैं। इनमें ज्यादातर दूसरे राज्यों से यहां पर मजदूरी करने वाले नागरिकों के बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्वास्थ्य जांच की जाएगी।