फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुरानी कचहरी में फाग महोत्सव होली मेले का आयोजन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के पुरानी कचहरी मैदान में गोसेवा मंडल के तत्वावधान में फाग महोत्सव होली मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए गो सेवा मंडल के संरक्षक मुकेश वालिया ने बताया कि आगामी रविवार को शाम चार बजे पुरानी कचहरी मैदान में फाग महोत्सव ही भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के संयोजक गोसेवक रविंद्र सिहं मटरू होंगे। फाग महोत्सव में हरियाणा के मशहूर रागनी गायक मुकेश फौजी, मिस गरिमा और हरियाणा डांस पार्टी के द्वारा रागनी व नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। राजस्थान के मशहूर कलाकार लक्की उड़ान अपने प्रसिद्ध नागोरी डांस से कार्यक्रम में समा बांधेंगे, वहीं कच्ची घोड़ी और फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें