फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पदक विजेता जगमाल छिल्लर युवाओं को दे रहे निशुल्क खेल प्रशिक्षण

विज्ञापन
फोटो 16जगमाल छिल्लर
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर खंड के दनचोली गांव में बीएसएफ हवलदार जगमाल छिल्लर युवाओं को निशुल्क खेल प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह छह राष्ट्रीय और 37 पुलिस पदक विजेता हैं। छुट्टी के दौरान वह रोजाना सुबह साढ़े चार बजे बच्चों को सुबह-शाम अभ्यास कराते हैं।
विज्ञापन

जगमाल छिल्लर का लक्ष्य युवाओं को खेलों से अनुशासन और रोजगार की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता बढ़ेंगे। कोच मनजीत खटाना ने बताया कि बच्चों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिल रहा है।
पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह छिल्लर ने सरकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दनचोली स्टेडियम से सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। स्टेडियम में विकास कार्य जारी रखने के प्रयास हो रहे हैं। सुबह के अभ्यास सत्र में ग्रामीण खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें