फोटो संख्या:52- बिजली निगम कार्यालय में विरोध जताते बिजली कर्मचारी--स्रोत- कर्मचारी
महेंद्रगढ़। बिजली कर्मचारी अधिकारी संघर्ष समिति के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को डिवीजन कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर दो घंटे मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने निजीकरण व लंबित मांगों को लेकर तीसरे दिन जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रधान नवीन कुमार व विनोद कुमार ने कहा कि अगर सरकार समय रहते अपने कर्मचारी विरोधी फैसले वापस नहीं लेती है तो बिजली कर्मचारी सांझा संघर्ष के बैनर तले 11, 12 और 13 अगस्त को हड़ताल पर करने को विवश होंगे। कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने एग्री डिस्कोम, नूंह और गुरुग्राम का निजीकरण पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से रद्द करना और बिजली कर्मचारियों का रिस्क अलाउंस लागू करना मांगें है।
कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो 11, 12 और 13 अगस्त को प्रस्तावित महाहड़ताल को पूरी ताकत के साथ सफल बनाया जाएगा। इस अवसर पर सत्यवान यादव, शिवकुमार, सतीश कुमार, अनिल मेघनवास, रविंद्र, रामनिवास, मुकेश कुमार, राजकुमार, संदीप समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।