नारनौल। सुरानी के बाबूलाल ने खेलों मास्टर नेशनल गेम्स फाउंडेशन की ओर से चलो चलें फिटनेस में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतने पर सोमवार को गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
गांव के बस स्टैंड से घर तक डीजे और बैंडबाजे के साथ महिला व पुरुष ने झूमते-नाचते पहुंचे। मास्टर खिलाड़ी ने कहा कि अनुशासन, प्रतिदिन अभ्यास करने से व्यक्ति लक्ष्य को हासिल कर सकता है। मास्टर खिलाड़ी ने 70 प्लस आयु वर्ग की प्रतियोगिता के पांच हजार मीटर वॉक दौड़ में गोल्ड, तीन हजार मीटर वाक दौड़ में सिल्वर मेडल जीता था। मास्टर खिलाड़ी के सोमवार को गांव में पहुंचने पर सम्मानित किया गया। मास्टर खिलाड़ी अभी तक विभिन्न मास्टर खेलों में 7 पदक हासिल कर चुके हैं। चलो चलें फिटनेस प्रतियोगिता 11 से 13 अप्रैल तक खेल गांव दिल्ली में आयोजित हुई थी। इस उपलब्धि पर पूर्व सरपंच डीगराम, गांव की सरपंच पूजा यादव, प्रदीप कुमार, पूर्व सरपंच सुशीला देवी, सुरेंद्र सिंह, मास्टर ओमनारायण श्रेष्ठ, जितेंद्र जीतू, लक्ष्मीनारायण, प्राचार्य अमरसिंह,ओपी मोरवाल, ओमप्रकाश बाछौद, सुनील आदि ने बधाई दी।