फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में गुरु तेग बहादुर का मनाया शहीदी दिवस

Wed, 05 Nov 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में सिखों के नौवें गुरु, धर्म एवं मानवता के रक्षक गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गुरु तेग बहादुर के जीवन, आदर्शों और बलिदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सत्यवती यादव, डॉ. अंजू, डॉ. उषा ने निर्णायक मंडल के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का जीवन हमें सिखाता है कि सत्य, न्याय और धर्म की रक्षा के लिए किसी भी त्याग से पीछे नहीं हटना चाहिए। उनका बलिदान मानवता के लिए एक अमर प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप, डॉ. राकेश, डॉ. जितेंद्र, डॉ. बलराज, डॉ. अजय, डॉ. रविंद्र, डॉ. कुसुम, डॉ. संदीप, डॉ. अशोक, डॉ. प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें