नारनौल। नेशनल हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शहर के पुरानी मंडी मोहल्ला कोलियान निवासी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वह स्कूटी से गांव कांवी में शादी का कार्ड देने जा रहा था। उसके आगे भतीजा नांगल चौधरी के गांव ढाणी कुंभावाली निवासी अनीश यादव बाइक पर चल रहा था। वह नारनौल से अपने घर का सामान लेकर जा रहा था। जब वह नांगल चौधरी रोड 148 बी एनएचपीसी कट से आगे गांव खानपुर के पास पहुंचे तो एक डंपर चालक ने भतीजे को टक्कर मार दी। जिससे भतीजा बाइक सहित सड़क पर गिर गया और घायल हाे गया। एंबुलेंस से नारनौल के नागरिक अस्पताल लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।