फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरियावास रोड निवासी विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कैलाश नगर निवासी श्यामलाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी 24 वर्षीय शशिबाला की शादी तीन वर्ष पूर्व कोरियावास मोड़ निवासी रणजीत के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को उसके ससुराल वाले दहेज कम लाने की बात कहकर परेशान कर रहे थे। जिससे परेशान होकर उसकी बेटी ने यह कदम उठाया है। मृतका की पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी सहित एक अन्य के खिलाफ दहेज के हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें