फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड में सूने पड़े बाजार, कारोबार हो रहा प्रभावित...दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार

विज्ञापन
फोटो संख्या:60 घनश्याम सैनी - फोटो : मकान में आग लगी आग से जल सामान। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जनवरी में लगातार बढ़ती ठंड से आम जनजीवन के साथ-साथ स्थानीय बाजार के कारोबार पर भी गहरा असर पड़ रहा है। बाजार में ग्राहकों की 30 प्रतिशत संख्या कम हो गई है। पहले सुबह से शाम तक बाजार में रौनक रहती थी। अब दोपहर के समय भी अनेक दुकानें सुनसान नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

ठंड के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं जिससे व्यापारियों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। कपड़ा, जनरल स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर ग्राहक कम संख्या में ही नजर आ रहे हैं।
दुकानदारों का कहाना है कि पहले रोजाना अच्छी बिक्री हो जाती थी। अब बाजार में गिने-चुने ग्राहक ही पहुंच रहे हैं। इससे छोटे व्यापारियों की आमदनी पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार ग्राहक नहीं होने के कारण सुबह देर से दुकान खोल रहे हैं और शाम को जल्दी बंद कर रहे हैं जिससे कारोबार और अधिक प्रभावित हो रहा है। बाजार का माहौल सुस्त बना हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि मौसम में थोड़ा सुधार होते ही बाजारों में फिर से रौनक लौटेगी और कारोबार पटरी पर आएगा।
महेंद्रगढ़ में ठंड ने बाजार के कारोबार को 30 प्रतिशत तक ठंडा कर दिया है। व्यापारियों की नजर अब मौसम के बदलाव पर टिकी हुई है ताकि ग्राहकों की संख्या बढ़े और बाजारों में फिर से चहल-पहल देखने को मिले।


अधिक सर्दी होने के कारण बाजार में भीड़ कम हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में गिरावट आ रही है। अब दिनभर गिने-चुने ग्राहक पहुंच रहे हैं। -घनश्याम सैनी, दुकानदार
-

कड़ाके के ठंठ के कारण कपड़े की दुकान पर ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। शाम के समय बाजार में आने से लोग बच रहे हैं। लोग घर में ही दुबके रहते हैं। -नरेंद्र मेहता, दुकानदार


फोटो संख्या:60 घनश्याम सैनी- फोटो : मकान में आग लगी आग से जल सामान। संवाद

फोटो संख्या:60 घनश्याम सैनी- फोटो : मकान में आग लगी आग से जल सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें