फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होली के रंग में रंगा बाजार, करोड़ों के कारोबार का अनुमान

विज्ञापन
फोटो नंबर- 10प्रेम कुमार, दुकानदार, महावीर मार्ग, नारनौल।
विज्ञापन
नारनौल। होली के त्योहार पर बाजारों में रंग-गुलाल व पिचकारी की दुकानें सज गई है। वहीं स्थाई दुकानों के साथ प्रमुख बाजारों व मार्गों में रंग-गुलाल की अस्थाई दुकानें भी लगी हैं। वहीं इस बार दुकानदारों को होली पर रंग-गुलाल व पिचकारी का कारोबार डेढ़ से दो करोड रुपये तक होने का अनुमान है।
विज्ञापन

चांदुवाड़ा, पुरानी कचहरी, आजाद चौक और गांधी बाजार की रंग-गुलाल की दुकानों पर बैग वाली पिचकारी और स्पाइडर मैन सहित विभिन्न प्रकार की पिचकारी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार के स्प्रे कलर और रंग-बिरंगी बालों की विग युवाओं की पसंद बनी हुई है।
वहीं इस बार सामान्य रंग-गुलाल के साथ-साथ हर्बल रंगों की मांग भी बढ़ी है। दुकानदारों ने बताया कि इस वर्ष अच्छा व्यापार रहने की उम्मीद है और जिले भर में रंग-गुलाल व पिचकारी का कारोबार डेढ़ से दो करोड रुपये रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें