फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती राव के नेतृत्व में हुए कई काम : प्रदीप सराय

Thu, 15 Jan 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। भाजपा नेता प्रदीप सराय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के नेतृत्व में कई विकास कार्य हुए हैं। अटेली विधानसभा में एक वर्ष में नारनौल ब्रांच सुरजनवास से मानपुरा तक 24.5 करोड़ और नारनौल ब्रांच भालखी से राता कलां तक 17.5 करोड़ की लागत से कृष्णावती नदी में पानी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी से लिंक रोड बोचडिया से गनियार, दुलौठ जाट से कलवाड़ी, चंदपुरा सुजापुर से जैतपुर राजस्थान बोर्डर, खेड़ी से रोडवाल राजस्थान बोर्डर तक, तिगरा से बाछोद, कटकई से सलीमपुर, दौंगड़ा से बवानिया, मुंडियाखेड़ा से दौंगड़ा जाट तक लिंक रोड लगभग 6 करोड़ की लागत बनवाए गए।
तिगरा, सलीमपुर, उनींदा, ताजपुर, घड़ी रूथल, सैदपुर गांवों में पाइप लाइन द्वारा जोहड़ों में नहरी पानी पहुंचाया। बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज में 63 बीएएमएस की सीटों को बढ़ाकर 100 सीटों को मंजूर करवाया।
विज्ञापन

बिहाली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जाएगा, अटेली में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बनाया जाएगा, अटेली और कनीना हॉस्पिटल में ब्लड स्टोरेज यूनिट जल्द ही शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें