फोटो संख्या:70-अपनी मांगों को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय में एसडीओ से मिल
महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन से संबंधित कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सोमवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में उपमंडल अभियंता जियाराम से मुलाकात की। यूनियन ने 15 मांगों काे उपमंडल अभियंता के सामने रखा।
उपमंडल अभियंता जियाराम ने कर्मचारियों की पांच से अधिक मांगों का मौके पर ही समाधान किया। अन्य मांगों के समाधान के लिए 15 दिन का समय मांगा। महेंद्रगढ़ शाखा प्रधान सुरेंद्र फौजी ने बताया कि तीन से चार माह से कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही थी। यूनियन की ओर से बार-बार अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
मांगों को लेकर अधिकारियों से कई बार मिल चुके है, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। सोमवार को सीवर सफाई के लिए तीन कर्मचारी की बजाय चार कर्मचारी की तैनाती करने, देवास जलघर पर एक नियमित कर्मचारी लगाने, कर्मचारियों के अनावश्यक कार्य के लिए पत्र जारी करने को लेकर समाधान किया गया।
बैठक में पूर्व प्रधान धर्मवीर, जिला चेयरमैन राजेंद्र कामरेड, ब्रांच चेयरमैन रमेश बेरी, ब्रांच सचिव कुलदीप, यशपाल, सुनील पाली, नरवीर, हैप्पी, विनोद, वेदप्रकाश, राम कुमार आदि रहे। संवाद