फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल सिरोही के मंजीत यादव को बनाया एक देश-एक चुनाव कार्यक्रम के जिला संयोजक

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- ​​शिवरतन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भाजपा के एक देश-एक चुनाव अभियान के तहत जिले में अभियान चलाने के लिए संयोजक व सह संयोजकों की सूची जारी की गई है। भाजपा के इस अभियान के लिए गांव नांगल सिरोही से मंजीत यादव को जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं, संदीप मालड़ा व शिवरत्न अटेली को सह-संयोजक जिम्मेदारी दी गई है। अपनी नियुक्ति पर तीनों ने जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव, कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक विजयपाल सिंह एवं प्रभारी मंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से सोमवार को प्रदेशभर में अभियान के लिए पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। संदीप मालड़ा ने बताया कि आने वाले समय में यह समिति जिले में अभियान चलाकर एक देश-एक चुनाव के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। देश में अलग-अलग चुनाव से देश पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ एवं अन्य पहलुओं को लेकर लोगों को जागरूकता करने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने इसके लिए पहले ही पूर्व राष्ट्रीय रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया है जिसकी कुछ बैठके भी हो चुकी है। जल्द प्रदेश भर में जिला स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जाएगी।

फोटो संख्या:70- शिवरतन--संवाद

फोटो संख्या:70- शिवरतन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें