फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मैनहोल के ढक्कन टूटे, हादसों का खतरा

Thu, 11 Sep 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 13मंडी अटेली में टूटा पड़ा सीवर मेनहॉल का ढक्कन। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। कस्बे में कई स्थानों पर मैनहोल के ढक्कन टूटे हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील मार्ग, पुराने बस स्टैंड, मुख्य बाजार, धनौंदा रोड व ताजपुर रोड आदि पर ढक्कन टूटे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे में लगभग डेढ़ दशक पहले सीवर लाइन बिछाई गई थी लेकिन लंबे समय से मैनहोल के ढक्कन टूटे हैं। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है और विशेष तौर पर रात के समय व बारिश के दौरान जलभराव होने पर हादसे का खतरा बना रहता है।
अनिल कुमार, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार,पवन कुमार, राकेश कुमार, सतीश कुमार, रामनिवास, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार व राजेश कुमार आदि ने प्रशासन से जल्द से जल्द मैनहोल के टूटे ढक्कन की जगह नए ढक्कन लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मैनहोल के ढक्कन टूटने का मामला संज्ञान में आया है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण ढक्कन नहीं बदल पा रहा था। अब जल्द ही मैनहोल के ढक्कन बदले जाएंगे।
संजय गोयल, प्रधान, नपा मंडी अटेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें