महेंद्रगढ़। गांव जेरपुर में पांचों पीर मेले के अवसर पर क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे राउंड के मुकाबले करवाएं गए। कमेटी के सदस्य मुकेश ने बताया कि दूसरे राउंड के पहले दिन चार मैच खेले गए। पहला मैच राजावास व माधोगढ़ के बीच खेला गया।
राजावास की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए माधोगढ़ की टीम 32 रन पर ऑल आउट हो गई। राजावास ने मैच 64 रन से जीत लिया। दूसरा मुकाबला मेघनवास व महेंद्रगढ़ के बीच खेला गया। मेघनवास ने पहले खेलते हुए चार विकेट पर 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करती हुई महेंद्रगढ़ की टीम ने तीन विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी। मेघनवास की टीम ने मैच एक रन से जीत लिया। तीसरा मैच मांडोला व भगड़ाना के बीच खेला गया। भगड़ाना ने पहले खेलते हुए निर्धारित 8 ओवर में 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मांडोला की टीम ने निर्धारित ओवर में 94 रन ही बना सकी। सुपर ओवर का मैच करवाया। सुपर ओवर में मांडोला की टीम विजेता रही। चौथा मैच पटीकरा व नांधा टीम के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए पटीकरा की टीम निर्धारित 8 ओवर में 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नांधा की टीम ने निर्धारित ओवर में 77 रन ही बना सकी। पटीकरा की टीम ने मैच एक रन से जीत लिया।