फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: पुलिस कस्टडी में युवक ने किया सुसाइड, टॉयलट में लगाया फंदा, नशे की हालत में लाई थी पुलिस

Wed, 15 Oct 2025 07:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल

सार

हरियाणा पुलिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। एडीजीपी और एएसआई सुसाइड मामले के बाद एक युवक ने पुलिस कस्टडी में सुसाइड कर लिया है। हरियाणा के नारनौल के तहत आने वाली एक पुलिस चौकी से खुदकुशी का यह मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
बलवान सिंह, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के तहत आने वाली महावीर पुलिस चौकी में एक युवक ने शौचालय के फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस युवक को मंगलवार रात करीब दस बजे डीसी आवास के सामने से पकड़ कर लाई थी। पुलिस ने बताया कि युवक संदिग्ध लग रहा था। आत्महत्या की पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। वहीं, मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व डीएसपी भारत भूषण भी पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


युवक ने परिजनों से मंगवाए थे 10 हजार रुपये 

गांव कोथल कलां निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि बेटा बलवान सिंह उम्र 40 साल करीब चार दिन से गायब था। मंगलवार को पुलिस द्वारा पकड़ने जाने से पहले किसी व्यक्ति के फोन से बलवान ने फोन कर परिजनों को दस हजार रुपये लाने को कहा। युवक ने परिजनों को नारनौल के महावीर चौक पर आने को कहा। इस पर सरपंच प्रतिनिधि संजय के साथ महावीर चौक पर आए। उन्होंने अपने साथ गाड़ी में घर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं गया। इसके बाद वह घर चले गए। ओम प्रकाश ने बताया कि करीब दस बजे पुलिस चौकी से भी फोन आया था कि बेटा मिल गया है उसे लेकर जाइए।

नशे की हालत में युवक को लाई थी पुलिस 

ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार सुबह महेंद्रगढ़ थाने के एसएचओ घर आए और कहा कि नारनौल पुलिस चौकी चलना है। इसके बाद उसने बेटे की चौकी में शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि बलवान सिंह ने लघुशंका जाने के बहाने टॉयलेट में बिजली की तार से लटककर आत्महत्या कर ली। दावा किया जा रहा है कि जब युवक को लाया गया था तो वह नशे में था। बता दें कि बलवान सिंह बेरोजगार और अविवाहित था। वह गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। उसी से खर्चा चलाता था। हालांकि जान देने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत युवक के परिजनों को पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया गया है। मामले में 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। -भूपेश कुमार इंस्पेक्टर शहर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें