फोटो संख्या:-52 हकेंवि के शिक्षकों को संबोधित करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार---स्रोत हकेवि
महेंद्रगढ़। टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को विश्व स्तर पर 1001-1200 के श्रेणीबद्ध स्थान में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) द्वारा संकाय सदस्यों एवं हितधारकों की बैठक आयोजित की गई।
इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय की भावी प्रगति के लिए रोडमैप प्रस्तुत किया। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर 44वां स्थान व हरियाणा राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कुलपति ने विश्वविद्यालय में अनुसंधान की गुणवत्ता, उद्योगों के साथ अकादमिक समन्वय और नवाचार को प्रोत्साहन देने के महत्व पर बल दिया। मौके पर प्रो. पवन कुमार शर्मा, प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. नीलम सांगवान, प्रो. पवन मौर्य आदि उपस्थित रहे।