कनीना पुलिस की टीम ने मोबाइल की दुकान में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के जैनाबाद निवासी पवन को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कनीना निवासी प्रदीप कुमार ने 8 अक्तूबर 2020 को कनीना थाना में शिकायत दी थी। जिसमें प्रदीप ने बताया कि वह कनीना बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान चलाता है। 8 अक्तूबर की सुबह जब उसने दुकान खोली तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के ऊपर कोने की पट्टी उखड़ी हुई थी। प्रदीप ने दुकान का सारा सामान चेक किया तो मोबाइल फोन, मोबाइल से जुड़ा अन्य सामान और नकदी गायब मिली। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कनीना पुलिस की टीम ने घटना की जांच करते हुए इस मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पवन को रेवाड़ी जिले के गांव जैनाबाद से पकड़ा। जांच के दौरान आरोपी का घटना में शामिल होना पाया गया है। आरोपी पवन को मंगलवार को कनीना अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी किए हुए सामान के बारे में पूछताछ की जाएगी।