फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम हुई बारिश से किसान चिंतित, 5 एमएम हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार की शाम नारनौल में पांच एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आसमान में काले बादल छाये रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिनों से मौसम परिवर्तनशील था और बारिश होने की संभावना बनी हुई थी। मंगलवार की शाम चार बजे अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि इस समय सरसों की फसल की कई जगहों पर कटाई चल रही है। बारिश से सरसों की फसल में नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। किसान चतर सिंह, हरज्ञान सिंह व सुमेर ने बताया कि बारिश ने उन्हें चिंता में डाल दिया था। यदि बारिश तेज होती और तेज हवाएं चलती हैं तो गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता था। कृषि विभाग के एडीओ हरपाल सिंह ने कहा कि बारिश नुकसानदायक है। उन्होंने बताया कि जिले में अधिकांश किसान सरसों की खेती करते हैं। इस समय सरसों की फसल पक रही हैं या कुछेेक लोग कटाई भी कर रहे हैं। हालांकि गेहूं के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन हवा चलने से उसे भी नुकसान हो सकता है।
शाम सात बजे दोबारा हुई बारिश
चार बजे बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया था, लेकिन शाम सात बजे के बाद दोबारा से चमक-गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। ऐसे में यदि रात में तेज बारिश होती हैं तो फसलों को नुकसान होगा। मौसम के कारण किसान चिंतित हो गए हैं कि क्यों कि इस बार सरसों की फसल काफी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें